फ़ार्म्ड एनिमल ऐडवोकेसी में फ़ंडिंग गतिशीलता
This post has been translated from English to Hindi. You can find the original post here. Thanks to Tipping Point Private Foundation for generously funding this translation work.
फ़ार्म्ड एनिमल फ़ंडर्स (FAF) फ़ंड देने वालों का एक समुदाय है, जो जानवरों की फ़ांर्मिग को खत्म करने के लिए काम करने वाले संगठनों को बढ़ावा देते हैं। हर वर्ष, FAF एक रिपोर्ट तैयार करता है, जो फ़ार्म्ड एनिमल ऐडवोक्सी आंदोलन में फ़ंडिंग गतिशीलता की जानकारी देती है। विशेष रूप से, यह रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के किस क्षेत्र और किस प्रकार के समर्थन को सबसे ज्यादा फ़ंडिंग मिलती है, और साथ ही दानकर्ता FAF के ही सदस्य होते हैं और दूसरी अहम जानकारियां भी मिलती हैं।
अपनी 2021 रिपोर्ट में, FAF ने फ़ार्म्ड एनिमल और आहार से जुड़े समर्थन के लिए काम करने वाले लगभग 255 वैश्विक चैरिटीज का सर्वेक्षण किया। इनमें से लगभग आधे (45%) संगठनों को “लघु” के रूप में वर्गीकृत किया गया, क्योंकि उनका बजट $1,00,000 से कम था। मध्यम-आकार के संगठनों में, जिसके बजट $1,00,000 और $5 मिलियन के बीच थे, 40% उत्तरदाता शामिल रहे। इसके विपरीत, $5 मिलियन से अधिक बजट वाले “बड़े” संगठनों में केवल 3% उत्तरदाता शामिल थे, यानी अधिकांश आंकड़े लघु व मध्यम-आकार के संगठनों की ओर से आए।
किन संगठनों ने सबसे अधिक खर्च किया?
FAF की 2021 की रिपोर्ट बताती है कि फ़ार्म्ड एनिमल ऐडवोकेसी आंदोलन का बजट वर्ष 2020 में लगभग $200 मिलियन USD था। डॉलर आकार के आधार पर यह आंदोलन बढ़ता दिख रहा है, क्योंकि FAF ने बताया है कि 2021 के अंत तक यह बजट बढ़कर लगभग $220 मिलियन तक पहुंच जाएगा।
लेकिन फ़ैक्ट्री फ़ार्मिंग से मुकाबला करने वाले संगठनों के बीच यह बजट किस तरह से खर्च किया जा रहा है? इस सर्वेक्षण ने खुलासा किया कि लघु संगठनों द्वारा 5% से कम का खर्च किया गया, जबकि मध्यम आकार के संगठन लगभग 50% के लिए जिम्मेदार थे और बड़े संगठन लगभग आधे (45%) के लिए जिम्मेदार थे।
इस सेक्टर का प्रत्येक संगठन विशेष रूप से फ़ैक्ट्री फ़ार्मिंग से मुकाबला नहीं करता, क्योंकि लगभग 65% को जानवरों के दूसरे मुद्दों के लिए काम करते पाया गया। अतिरिक्त प्राथमिकताओं वाले संगठनों ने फ़ैक्ट्री फ़ार्मिंग से मुकाबला के लिए $77 मिलियन खर्च किया, जबकि जानवरों से जुड़े दूसरे मुद्दों के लिए उन्होंने $153 मिलियन खर्चा किया। इस बीच, फ़ार्म्ड एनिमल आंदोलन को आवंटित लगभग 66% धन का व्यय मुख्य रूप से फ़ार्म्ड एनिमल सुरक्षा में काम करने वाले संगठनों द्वारा किया गया (लगभग $123 मिलियन)।
किस वैश्विक क्षेत्र को अधिकांश पैसे मिले?
इस रिपोर्ट के अनुसार, इस आंदोलन का एक सबसे अहम क्षेत्र जिसमें सुधार की जरूरत है, वह है इसका सीमित भौगोलिक विस्तार। वर्ष 2021 तक, अधिकांश फ़ार्म्ड एनिमल संगठन यूएस में स्थित थे, उसके ठीक बाद युनाइटेड किंगडम का स्थान था। इन संगठनों में लगभग 70% केवल एक ही देश में काम करते पाए गए। वास्तव में, वैश्विक रूप से दान में दिए गए $200 में से केवल $37.5 मिलियन (20% से कम) को यूएस, यूके और पश्चिमी यूरोप के अलावा दूसरे देशों में खर्च किया गया।
दक्षिण अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और मध्यपूर्व के देशों में कम धन गया, जहां जानवरों की एक बड़ी संख्या को फ़ार्म में पाला और खाया जाता है। यह दुनिया के अछूते हिस्सों में इस आंदोलन को फैलाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
किस प्रकार की ऐडवोकेसी को सबसे ज्यादा फंडिंग हुई?
FAF ने यह भी जानना चाहा कि किस प्रकार की ऐडवोकेसी संगठन कर रहे हैं, और जिस हस्तक्षेपों को सबसे ज्यादा (और सबसे कम) फ़ंडिंग की आवश्यकता है। सर्वेक्षण के उत्तरदाताओं से पूछा गया कि क्या वे भिन्न प्रकार के ऐडवोकेसी वर्क: सरकारी, व्यवसाय, पब्लिक ऐडवोकेसी और आंदोलन निर्माण से जुड़े हैं।
ऐडवोकेसी का सबसे आम रूप थे, आम जनता (जैसे कि सैंक्चुअरीज, जन-संचार); आंदोलन के भीतर के लोगों को ट्रेनिंग व शिक्षा प्रदान करना; तथा उपभोक्ता व्यवहार बदलावों को समर्थन देना। ऐडवोकेसी के सबसे कम प्रचलित रूपों में सरकारी अधिकारियों के साथ काम करना (जैसे कि चुनाव तथा राजनैतिक नियुक्तियां); वैकल्पिक प्रोटींस; तथा निवेश व विनिवेश प्रयासों को समर्थन देना, शामिल थे। फ़ंडिंग का वितरण लगभग चारों ऐडवोकेसी सेक्टरों में किया गया, यद्यपि आंदोलन-निर्माण तथा सरकारी ऐडवोकेसी को व्यवसाय व पब्लिक ऐडवोकेसी की तुलना में कम फंडिंग मिली।
लगभग 120 सर्वेक्षण प्रतिभागियों ने आकलन किया कि कैसे उन्होंने अपने बजट को विभिन्न प्रकार के ऐडवोकेसी कार्य में वितरित किया। प्रायः कॉर्पोरेट कल्याण अभियानों के जरिए व्यवसायों के भीतर संस्थागत तथा खुदरा खरीदारों को लक्षित करने के अभियान को सबसे ज्यादा धन मिला। इसके बाद सरकारी विधान (जैसे लॉबीइंग) और सामान्य उपभोक्ता पहुंच व व्यवहार परिवर्तन रहे। इसके विपरीत, संगठनों ने निवेश एवं विनिवेश अभियानों, सरकारी अधिकारियों के साथ काम करने, निगरानी व मूल्यांकन और किसानों से जुड़ी ऐडवोकेसी पर सबसे कम राशि खर्च की।
किस प्रकार के जानवर को सबसे ज्यादा धन मिले?
अधिकांश एनिमल ऐडवोकेसी संगठनों ने सभी फ़ार्म्ड जानवरों पर ध्यान केंद्रित किया, इसके बाद अंडे देने वाली मुर्गियों, सुअरों और ब्रॉयलर मुर्गियों का स्थान रहा।
फ़ार्म में पाले जाने वाले अन्य पशु प्रजातियां जैसे मछलियां, क्रस्टेशियंस और अन्य पाने जाने वाले अकशेरुकी जीव, प्रमुख क्षेत्र व खर्च किए गए धन के मामले में बेहद अधिक उपेक्षित थे। यह दुनिया भर में फ़ार्मिंग की जाने वाली मछलियों और अकशेरुकी जीवों की भारी तादाद के बावजूद है।
भविष्य की दिशाएं
जब उनसे उनकी विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने को लेकर पूछा गया, तो कई संगठनों ने एशिया (विशेषकर चीन और भारत) और उसके बाद अफ्रीका में विस्तार करने में दिलचस्पी दिखाई। हालांकि अधिकांश समूह पहले से मौजूद कार्यक्रमों पर काम करना जारी रखने की योजना बना रहे हैं, पर कुछ संगठन भविष्य में फिश ऐडवोकेसी और वनस्पति-आधारित या शाकाहारी अभियानों पर काम करने की मंशा रखते हैं।
इससे फ़ार्म्ड एनिमल ऐडवोकेसी संगठनों को यह समझने में लाभ मिल सकता है कि फंडर्स भविष्य में अपने धन का कैसे आवंटन करने की योजना बनाते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, FAF सदस्यों ने एनिमल ऐडवोकेसी परियोजनाओं को वित्त पोषित करने में दिलचस्पी दिखाई, जो विश्व स्तर पर जानवरों की मदद करेगी, इसके बाद विशेष रूप से एशिया, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका की परियोजनाएं शामिल होंगी। FAF सदस्यों ने भी सरकारी नियमों व कानून का समर्थन करने में सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई, इसके बाद वैकल्पिक प्रोटीन का स्थान रहा। वे निवेश/विनिवेश अभियानों और किसानों के साथ सीधी ऐडवोकेसी में सबसे कम दिलचस्पी रखते थे। अंत में, जहां अधिकांश फ़ंडर्स ने फ़ार्मिंग किए जाने वाले सभी जानवरों के समर्थन पर जोर दिया, पर मुर्गियों और मछलियों में उनकी विशेष दिलचस्पी थी।

